पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने की पुलिस टीम की सराहना

डबवाली पुलिस ने बीते सप्ताह में ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिवार से बिछड़े 4 बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाया

पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस द्वारा जिला भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत कार्रवाई करते हुए बीते सप्ताह में सभी थाना एवं चौकियों ने तत्परता दिखाते हुए खोए हुए 4 बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाने का सराहनीय कार्य किया है और इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की है व उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है । इस अभियान में चौकी गोरीवाला प्रभारी स.उप नि. जयवीर सिंह व उनकी टीम ने एसवीएस स्कूल में प्रोग्राम में आई हुई जानवी उम्र सात साल निवासी रत्ताखेड़ा जो अपनी मां से अलग हो गई थी को तत्परता से ढूंढकर उसकी मां के हवाले किया गया । वहीं औंढा पुलिस से स.उप नि. ओमप्रकाश और उनकी टीम ने गांव सालम खेड़ा में भट्टे पर काम कर रही लेबर का बच्चा रोहित गांव में गुम हो जाने पर उसे ढूंढकर परिजनों के से मिलवाया गया । इसी तरह एक अन्य मामले में अतिरिक्त थाना प्रभारी शहर उप नि. शैलेन्द्र कुमार व उप नि. भूप सिंह यातायात पुलिस ने परिवार से बिछड़े फेरी वालों के बच्चे को गोल  चौक शहर डबवाली में परिवार से मिलवाया । साथ ही थाना कालांवाली से स. उप नि. जसपाल सिंह ने मंडी कालांवाली के झुग्गी झोपड़ियों में लोहार का काम करने वाले परिवार के बिछड़े हुए बच्चे दीप पुत्र राजू मंडी कालांवाली जो बाजार में रास्ता भूल गया था को नाम पता मालूम कर उसके परिवार के हवाले किया गया । इसके अतिरिक्त महिला थाना प्रभारी उप नि. कमला देवी व प्रभारी सुरक्षा शाखा के द्वारा 8 वर्षीय प्रिंस पुत्र सोनु निवासी मंडी डबवाली को जो डीजे की दुकान पर बाल मजदूरी कर रहा था, वहां से बरामद कर उसके परिवार के हवाले किया गया व बच्चों से बाल श्रम न करवाने बारे जागरूक किया गया ।

पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा है कि यदि उनके आस-पास क्षेत्र में यदि मूक बधिर या गुमशुदा छोटे बच्चे या मानसिक तौर पर बीमारी की स्थिति में नजर आए तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचित करें । इसके अलावा खोया-पाया पोर्टल पर गुमशुदा व्यक्ति या बच्चे से संबंधित उसकी फोटो या वीडियो भी डाली जा सकती है । यह पोर्टल सोशल नेटवर्किंग साइट की तरह काम करेगा । कोई भी व्यक्ति इस पोर्टल पर जाकर गुमशुदा बच्चों या मानसिक रुप से बीमार व्यक्ति की फोटो और उससे संबंधित जानकारी डाल कर किसी असहाय परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौटा सकते हो । पुलिस प्रशासन ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा है कि यदि आपके आसपास मानसिक परेशानी, शारीरिक बिमारी या किसी अन्य कारणवश अगर कोई बच्चा,महिला या मूक बधिर अपने परिवार से बिछड़ गया है,और वह अपने परिवार तक पहुँचने में सक्षम नही है,तो ऐसे बच्चों का पूर्ण विवरण जुटाकर उनको वेरीफाई कर अपने मोबाइल फोन में खोया-पाया एप में डाउनलोड उनका विवरण फोटो सहित दर्ज करें ताकि एप के माध्यम से गुमशुदा महिला,  पुरुष व बच्चे के बारे में परिजनों तक जानकारी पहुंच सके ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *