दूरदर्शिता से हरियाणा के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती दी सीएम नायब सैनी ने: मेहता

कहा, सभी वर्गों के उत्थान व कल्याण में बजट मील का पत्थर होगा साबित
सिरसा। वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश मेहता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा विधानसभा में आगामी 2025-26 के लिए प्रस्तुत किए गए बजट को दूरदर्शिता से प्रदेश के विकास का बजट बताया है। भाजपा नेता भूपेश मेहता ने कहा कि यह बजट सही मायने में सभी वर्गों के लिए समावेशी व प्रदेश को विकसित बनाने का बजट है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के लगभग सभी जिलों के लिए किसी न किसी रूप में नवीनतम योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का खाका गढा है। सिरसा जिले को बागवानी के रूप में कीन्नू के हब के रूप में विकसित करने के साथ-साथ झींगा मछली पालन, डबवाली में संस्कृति मॉडल स्कूल की स्थापना व पन्नीवाला मोटा इंजीनियरिंग कॉलेज को अपडेट करने जैसी घोषणाएं निश्चित तौर पर प्रत्येक सिरसावासी को गौरवान्वित करती हैं। भूपेश मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी ने कृषि, मवेशी पालकों के उत्थान, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बगैर ब्याज ऋण, खेल, खिलाडिय़ों, परिवहन, सडक़, मेट्रो आदि के लिए भी भावी योजनाएं बनाकर हरियाणा के इंफ्रास्ट्रक्चर को पहले से कहीं अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अपना संकल्प दोहराया है। हरियाणा को आगामी पांच सालों में देश के सर्वाधिक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने में मददगार होंगी। वहीं भूपेश मेहता ने भाजपा के सिरसा जिलाध्यक्ष बने यतिंद्र सिंह एडवोकेट व डबवाली से रेणू शर्मा के भाजपा जिलाध्यक्ष बनाने पर भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *