खेलों में अपना भविष्य बनाएं युवा

डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत कपूर आईपीएस के मार्गदर्शन में हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की मुहिम के तहत पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के नेतृत्व में थाना कालांवाली टीम ने गांव चकेरियां में वॉलीबॉल का खेल करवाकर मौजूदा व्यक्तियों और खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और खेल कूद में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जागरूक किया गया ।

इस दौरान थाना कालांवाली की टीम ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि आप भविष्य में देश का नाम रोशन करोगे और युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बनोगे । उन्होने वॉलीबॉल की टीम के खिलाड़ियों से कहा कि नौजवान बच्चे शौक शौक में नशे की बुरी लत को पाल लेते हैं । बाद में नशे की पूर्ति के लिए क्राइम का सहारा लेते हैं जिसमें नौजवान चोरी, स्नैचिंग, लूट तथा अवैध हथियार के साथ वारदातों को अंजाम देते हैं जिसके कारण उनकी हंसती खेलती जिंदगी बर्बाद हो जाती है । हमें नशे से शुरुआत में ही लड़ना चाहिए जिससे कि हम अपनी स्वास्थ्य व धन के साथ अपने परिवार की खुशियों को बचा सके ।

            उन्होंने वॉलीबॉल खेल रहे युवाओं व आमजन को नशे के खिलाफ कमेटी बनाने के लिए भी प्रेरित किया और अपील करते हुए कहा कि युवा देश की शान है । खेलों से युवाओं में  नेतृत्व की भावना का विकास होता है व साथ ही उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है  । खेलों के माध्यम से युवा रोजगार के विभिन्न अवसर बना सकते हैं । युवाओ को नशे से दूर रहकर समाजहित व देशहित में कार्य करने चाहिए । वंही युवाओ को खेलो में रुचि लेकर गांव स्तर पर स्टेडियम या खेल मैदान कब्बडी, क्रिकेट,बालीवाल जैसी खेलें खेलनी चाहिए। ओर नशा जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए गांव स्तर पर कमेटियां बनाकर प्रशासन का सहयोग करना चाहिए नशा मुक्त समाज हम सब के मिलकर चलने से ही बनेगा । उन्होने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी,नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो पुलिस को सूचना भी दे । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । युवाओं ने पुलिस प्रशासन का नशे को समाज से दूर करने की इस मुहिम में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *