जेजेपी जिला प्रेस प्रवक्ता बनने पर दी बधाई
जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने प्रवक्ता ज्याणी को खिलाई मिठाई
ज्याणी बोले, पार्टी व मीडिया के बीच बनूंगा सेतु
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, प्रदेश के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला, पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला व जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने गहन विमर्श के बाद पार्टी में प्रवक्ता के तौर पर अपना दायित्व निभाते आ रहे अमर सिंह ज्याणी को पुन: प्रवक्ता का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। पार्टी प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने अपनी नियुक्ति पर शनिवार को चौटाला हाउस पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. अजय सिंह चौटाला ने प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। डॉ. चौटाला ने आशा व्यक्त की है कि पार्टी के प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने सदैव पार्टी की कल्याणकारी नीतियों और कार्यों को मीडिया में बेहतर तरीके से प्रचारित किया और उसी के परिणामस्वरूप पार्टी की पूरे जिले में एक लोकप्रिय राजनीतिक व सामाजिक संगठन के रूप में छवि बनी। वहीं नवनियुक्त पार्टी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि वे पार्टी और मीडिया के बीच एक मजबूत सेतु की भांति कार्य करेंगे और पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को प्रचारित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर जेजेपी के वरिष्ठ नेता राधेश्याम शर्मा, जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी हरिसिंह भारी, सुखमंदर सिहाग, अनिल कासनिया, शगनजीत सिंह गिल, कुलदीप जांगू, नितिन टांडी, अजब ओला, राजेंद्र कसवां एडवोकेट, अमन गिल, जयपाल नैन, दीपक भाटिया, संदीप खैरेकां, दीपक शर्मा, शारदा सिहाग, पूजा महला, कादर खान, अकबर खान, कुलदीप करीवाला, विनोद बिजारणियां, मंजीत सिंह व जसबीर आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे और उन्होंने भी ज्याणी की नियुक्ति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।