सैनी सभा ट्रस्ट की मीटिंग

आप्रेशन सिंदूर के लिए सेना व सरकार को दी बधाई
सिरसा। सैनी सभा ट्रस्ट की एक आवश्यक मीटिंग आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सभा ट्रस्ट के प्रधान नरेंद्र सैनी ने की। सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों ने आप्रेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों पर की गई कार्रवाई के लिए सेना व सरकार को बधाई दी। इसके बाद प्रधान की ओर से सभा का एक साल का लेखा-जोखा सभा पदाधिकारियों के समक्ष रखा गया। प्रधान नरेंद्र सैनी ने बताया कि मीटिंग में सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। वहीं सरकार द्वारा करवाई जा रही जातिगत मतगणना को लेकर सरकार का आभार जताया गया। संरक्षक विजयपाल सैनी ने बताया कि सभा द्वारा समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हंै। वहीं समाज में फैली सामाजिक बुराइयों को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हंै, इस मौके पर पूर्व प्रधान साधुराम सैनी, रमेश कुमार सैनी, बृजलाल पूर्व नगर पार्षद, तुलसीराम सैनी, उपप्रधान विशाल सैनी, सचिव अमीचंद सैनी, कोषाध्यक्ष विजय सैनी दहिया, बनवारी लाल सैनी, संजय कुमार सैनी, कुलदीप सैनी सहित अन्य सभा सदस्य उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *