संस्थाओं के सहयोग से निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक में बनाई रणनीति, 75 मीटर का तिरंगे के साथ निकाली जाएगी यात्रा
सिरसा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी तीनों सेनाओं सीमा सुरक्षा बल एवं केंद्रीय रिजर्व फोर्स के जांबाज रणबांकुरों के रणकौशल से ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में सिरसा लोकसभा क्षेत्र में भी सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं एवं सिरसा लोकसभा के सम्मानित नागरिकों के सहयोग से 15 मई, वीरवार को एक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा की सफलता को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों की मीटिंग आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट ने की। विषय रखते हुए जिला प्रभारी वेद फुलां ने बताया कि तिरंगा यात्रा के संयोजक राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने बताया कि 15 मई को प्रात: 9 बजे सिरसा के नेहरू पार्क से सामाजिक व धार्मिक संगठन, सम्मानित लोग मिलकर तिरंगा यात्रा निकालेंगे। उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, सामाजिक व धार्मिक संगठनों व आम नागरिकों से भी आह्वान किया कि इस तिरंगा यात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लेकर भारतीय सेना का उत्साह बढ़ाएं। सिरसा जिलाध्यक्ष यतिन्द्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि तिरंगा यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर जगदीश चोपड़ा, सिरसा नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज, राजेंद्र देसुजोधा, प्रदीप रातुसरिया, मनीष सिंगला, सिरसा नगर अध्यक्ष सुमन शर्मा, राजेश जलंधरा अजय शेरपुरा, सिरसा ग्रामीण अध्यक्ष रोहताश पलथानिया, रतन लाल बामणिया, अमीर चंद मेहता, गुरदेव राही, जसविंद्र पाल पिंकी, हनुमान कुंडू, कपिल सोनी, एडवोकेट, सुनील बमनिया, भूरा राम डूडी, वीरेंद्र तिन्ना, श्याम बजाज, डा. गंगा सागर केहरवाला, तरुण गुलाटी, विनोद नागर, नगर पार्षद सनप्रीत सोढ़ी, दीपक बंसल, मनीष, राजन, विक्रम सैनी, अनु मल्होत्रा, जसपाल सिंह, जसवीर सिंह, सुनीत अरोड़ा, प्रियंका बोमरा, राजेंद्र कंबोज, सुरेंद्र कंबोज, जोगिन्द्र सिंह, ललित छिंपा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।