डॉ. राजेंद्र कड़वासरा बने हैंडबॉल एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट

सिरसा, 19 मई। हरियाणा स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन की जींद में हुई बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. राजेंद्र कड़वासरा को हरियाणा स्टेट का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है। इस नियुक्ति पर भगत धन्ना जी ट्रस्ट के प्रधान अमरीक सिंह राही सहित सभी सदस्यों ने लड्डू बांटकर खुशी प्रकट की है। इसी प्रकार भारतीय जाट विकास मंच के राज्य प्रधान एडवोकेट हनुमान गोदारा एवं मंच के सदस्यों ने खुशी जताई है। ऑल इंडिया कंज्यूमर वेलफेयर कौंसिल के राष्ट्रीय कार्यकारी प्रधान डॉ. गुरभेज सिंह ढिल्लों ने कहा कि डॉ. राजेंद्र कड़वासरा की इस नियुक्ति से खिलाडिय़ों को बेहतर वातावरण मिलेगा। इस नियुक्ति पर डॉ. राजेंद्र कड़वासरा ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देना उनका मकसद रहेगा और जो भी खिलाड़ी काबिल होगा उसके चयन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में खेलों की स्थिति और बेहतर हो इस पर काम किया जाएगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *