लायंस क्लब सिरसा ने डॉक्टर्स व सीए को किया सम्मानित

सिरसा। डॉक्टर्स डे व सीए दिवस के मौके पर लायंस क्लब सिरसा की ओर से डॉक्टर्स व सीए (चार्टर्ड अकाऊंटेंट) को सम्मानित किया गया। लायंस क्लब सिरसा के प्रधान कृष्ण गुंबर ने डॉक्टर्स में सीएमओ सिरसा डा. एमके भादू, डा. संदीप सिंह, डा. स्निग्धा खुराना, डा. संजीव गोयल, डा. राज मोंगा, डा. एनके मित्त्तल को सम्मानित करते हुए कहा कि डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है। डॉक्टर हमेशा गंभीर से गंभीर मरीज की भी अपने अनुभव से जान बचाने की कोशिश करते हैं। भगवान के बाद अगर कोई याद आता है तो वो डॉक्टर ही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स मानवता की सेवा को ही सर्वोपरि मानते हंै और दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हंै। इसके बाद लायंस क्लब सिरसा की टीम ने सीए ईशू बांसल, रोहित चाचान, हिमिज खन्ना, सीएम मोहित गुंबर, सीए एसएल गोयल, सीए गोबिंद गुप्ता को सम्मानित किया। कृष्ण गुंबर ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में सीए का बहुत बड़ा योगदान है। ये सिर्फ  कागजों में जोड़-घटाव नहीं करते, बल्कि बड़े-बड़े बिजनेस और सरकार की आर्थिक सेहत का ध्यान रखते हैं। लोग इन्हें मजाक में नंबरों के डॉक्टर भी कहते हैं और सही भी है, क्योंकि ये टैक्स से लेकर बैलेंस शीट तक सब कुछ ठीक कर देते हैं। इस माके पर डा. एसपी शर्मा, नकुल मोहंता, संजय मेहता, सुनील खन्ना, नूतन मेहता, आशा गुंबर सहित अन्य क्लब सदस्य उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *