चौकी गोलबाजार पुलिस ने 06.530 ग्राम हेरोइन मामले में असल तस्कर को काबू कर भेजा जेल
। डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए चौकी गोलबाजार पुलिस ने 06.530 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में असल तस्कर आरोपी मोहित कुमार पुत्र लाभ सिंह निवासी वार्ड न. 04 मंडी डबवाली को काबू कर जेल भेजने में कामयाबी हासिल की है ।
इस बारे में विस्तारपूर्वक प्रभारी चौकी गोलबाजार उप नि. विजय ने बताया कि दिनांक 29.06.2025 को एएनसी स्टाफ डबवाली ने आरोपी आकाश उर्फ नानू पुत्र भगवान दास निवासी वार्ड न. 04 मंडी डबवाली को 06.530 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर जेल भेजा था । जो आरोपी आकाश उर्फ नानू ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसे यह हेरोइन (चिट्टा)आरोपी मोहित कुमार ने ही उपलब्ध करवाया था । जो एएसआई गुलाब चंद द्वारा महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी मोहित कुमार को काबू कर अदालत में पेश किया गया । जो आदेशानुसार बंद जेल करवाया गया ।
फोटो-04.03