पी.ओ. स्टाफ ने चोरी के मामले में बैल जम्पर को किया काबू
डबवाली पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में वांछित भगौड़ों/बेल जम्परों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए पी.ओ.स्टाफ ने चोरी के मामले में बेल जम्पर को काबू करने में सफलता हासिल की है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी पी.ओ.स्टाफ इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर एक बेल जम्पर को काबू किया गया है । आरोपी बेल जंपर की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ लब्भू पुत्र दर्शन सिंह निवासी देसू मलकाना के रूप में हुई है । आरोपी अमृतपाल सिंह उर्फ लब्भू अभियोग न. 238/2021 धारा 379 भा.द.स. थाना कालांवाली में बेल जम्पर घोषित था । आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा ।