सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों का पुलिस अधीक्षक ने बढ़ाया हौसला, प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित*
पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर आईपीएस ने सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर पुलिस कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया । उन्होने बताया कि कर्मचारियों के कार्य का अवलोकन करने के बाद कर्मचारियों को चयनित करके प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रभारी चौकी गोरीवाला उप नि. राजेश कुमार व एएसआई मदनलाल को तीन साल से पुराने अभियोग में वांछित आरोपी को काबू करने, प्रभारी एवीटी स्टाफ व स्पेशल स्टाफ पीएसआई अरविंद कुमार व सिपाही मनदीप को एक माह में चार अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करने, एएसआई पालाराम सीआईए स्टाफ डबवाली व एएसआई जसपाल सिंह को नाबालिगा को भगा ले जाने के एक साल पुराने मामले में आरोपी को खाजूवाला, बीकानेर राजस्थान से काबू कर नाबालिगा को बरामद करने, स. उप.नि. सुरेन्द्र कुमार साइबर सैल को फिरौती से सम्बन्धित मामले में आरोपी को काबू करने में अहम भूमिका निभाने व सिपाही मनीष कुमार साइबर सेल को फिरौती, एनडीपीएस नाबालिगा को भगा ले जाने जैसे 09 मामलों में आरोपियों को काबू करने में अहम भूमिका निभाने, सिपाही शिव कुमार व सिपाही संजीव कुमार थाना कालांवाली को चार साल पुराने मामले में वांछित व असल सप्लायर को काबू करने, सिपाही भुपेन्द्र व मुख्य सिपाही संदीप कुमार को चार साल पुराने मामले में गैर जमानती वारंट में वांछित आरोपी को काबू करने, उप नि. भूप सिंह प्रभारी यातायात पुलिस कालांवाली को तीन गुम हुए बच्चों को परिजनों से मिलवाने, मुख्य सिपाही गुरमिन्दर सिंह को लड़ाई झगड़े,अवैध हथियार व हत्या के मामलों में कुख्यात आरोपी को अवैध असला के साथ काबू करने, एसपीओ हरबंस को गर्भवती महिला को रात के समय घर पहुंचाने, पीएसआई सुनील कुमार प्रबंधक थाना कालांवाली को आधा किलो अफीम के साथ असल सप्लायर सहित दो आरोपियों को काबू करने, उप नि. चन्दन सिंह प्रभारी चौकी सिंहपुरा को 110 ग्राम अफीम के साथ असल तस्कर सहित दो आरोपियों को काबू करने, स.उप नि. कृष्ण कुमार को तीन साल से लंबित अभियोग के चालान को न्यायालय में प्रस्तुत करने, स.उप नि. सतपाल सिंह चौकी सिंहपुरा द्वारा चार साल से लंबित अभियोग में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने, मुख्य सिपाही सतपाल थाना कालांवाली को दो साल पुराने मामले में पीओ को काबू करने, स.उप नि. अशोक कुमार थाना शहर डबवाली को तीन साल पुराने मामले में लंबित चालान को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने, एएसआई वीरभान इंचार्ज इंटरसेप्टर को पंजाब से चोरी हुई मोटरसाईकिल को बरामद कर असल मालिक को लौटाकर व सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद एएनसी स्टाफ को 262.560 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी को काबू करने के सराहनीय कार्यों के लिए लिए उपरोक्त कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है । पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा पत्र देकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया व आगे भी ऐसे सराहनीय कार्यों को जारी रखने के लिए प्रेरित किया व अन्य कर्मचारियों को इन कर्मचारियों के कार्यों से प्रेरणा लेकर उत्कृष्ट कार्य करने व आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया ।