रामधन चौटाला बने बसपा जिलाध्यक्ष

सिरसा। बहुजन समाज पार्टी की ओर से रामधन चौटाला को जिला सिरसा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रामधन चौटाला ने अपनी नियुक्ति पर बसपा सुप्रीमो कुमारी मायावती, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश एवं पूर्व सांसद आकाश आनंद, मुख्य कोऑर्डिनेटर बसपा रणधीर सिंह बैनीवाल, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बसपा व हरियाणा केंद्रीय राज्य प्रभारी प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर, प्रदेश प्रभारी राम सिंह प्रजापति का आभार जताया। रामधन चौटाला ने पार्टी की ओर से दी गई नई जिम्मेदारी पर कहा कि वे संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि सभी साथियों को साथ लेकर अंतिम पंक्ति में खड़े हर व्यक्ति तक बसपा की विचारधारा/कैडर को पहुंचाकर बसपा को मजबूत करके सत्ता में पहुंचाने का काम करेंगे। चौटाला ने कहा कि सभी नए एवं पुराने कार्यकत्र्ताओं को साथ लेकर 24 घंटे फील्ड में रहकर बसपा को मजबूत करके मंजिल तक पहुंचाएंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *