डीपीएस के खिलाडिय़ों ने शतरंज में रचा इतिहास, नॉर्थ जोन अंडर-14 में प्राप्त किया तृतीय स्थान  

सिरसा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिरसा के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का लोहा मनवाते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के खिलाड़ी वर्तेशए विहान बंसलए अयान सिंगला और समरवीर मेहता ने सीबीएसई नॉर्थ जोन शतरंज प्रतियोगिता (अंडर-14 कैटेगरी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के सीबीएसई से संबद्ध लगभग 45 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। कठिन परिस्थितियों और जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बीच डीपीएस सिरसा की टीम ने शानदार सामूहिक खेल भावना का परिचय दिया। खिलाडय़िों ने कुल 6 राउंड में से 5 राउंड अपने नाम किए और केवल अंतिम राउंड में मामूली अंतर से चूकने के कारण तीसरे स्थान पर रही। यदि टीम अंतिम राउंड भी जीत लेती तो निश्चय ही प्रतियोगिता में नया इतिहास रच देती। विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि से हर्ष की लहर है। प्राचार्या डा. रमा दहिया ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने अनुशासनए समर्पण और कठिन परिश्रम के बल पर यह सफलता अर्जित की है। उन्होंने खिलाडय़िों को भविष्य में और भी ऊंचाइयां प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डीपीएस सिरसा के इन उदीयमान खिलाडिय़ों ने सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ निश्चय और निरंतर प्रयास से हर चुनौती को पार किया जा सकता है। उनका यह प्रदर्शन निश्चय ही भविष्य की और भी बड़ी उपलब्धियों की नींव साबित होगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *