राजकीय महाविद्यालय मीठी सुरेरा ऐलनाबाद में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मीठी सुरेरा एलेनाबाद प्रेस नोट आज दिनांक 22.08.2025 को राजकीय महाविद्यालय मीठी सुरेरा ऐलनाबाद में प्राचार्य डा. सज़्जन कुमार की अध्यक्षता में एवं रसायन विज्ञान एवम भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. राजवीर सिंह के संयोजन में सत्र 2025-26 के लिए विज्ञान (रसयान व भौतिक विज्ञान) विषय परिषद का गठन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के आधार पर किया गया, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. दलीप सिंह, प्रो.सुरेश कुमारी तथा श्री सावन कुमार के द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता में जिन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया उन विद्यार्थियों का विज्ञान विषय परिषद में चयन किया गया । महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी प्रो. प्रवीण कुमार ने बताया कि रसायन विज्ञान व भौतिक विज्ञान विषय परिषद में रुद्रप्रताप सिंह को प्रधान, मोहित कुमार को उप प्रधान, धर्मेंद्र को सचिव, विशाल को वित सचिव,उषा को मीडिया प्रभारी, तम्मना को संगठन सचिव के लिए चुना गया।एक अन्य कार्यक्रम में इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. सावन कुमार के नेतृत्व में भाषण व विषय रुचि के आधार पर प्रो. दलीप सिंह की देख रेख में सम्पन्न किया गया जिसमें सोनम को अध्यक्ष,ज्योति को सचिव, निशा को सह-सचिव, प्रेरणा को वित सचिव, सुमित को मीडिया प्रभारी, बसकरो,सीतू रानी और सुशीला को संगठन सचिव सदस्य के रूप में चुना गया।इसके उपरांत विधार्थियो के द्वारा कॉलेज कैंपस में पौधारोपण अभियान चलाया गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय तथा सभी स्टाफ सदस्यों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर अन्य गैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *