| |

तान्या मित्तल की खूबसूरती का राज

मशहूर इंफ्यूएंसर तान्या मित्तल आजकल बिग बॉस 19 में दिखाई दे रही हैं।

जिसमें देखकर लोग उनकी खूबसूरती के कायल हो रहे हैं। ऐसे में यहां हम आपको उनकी खूबसूरती का राज बताने जा रहे हैं।

Tanya Mittal

मशहूर इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल इन दिनों बिग बॉस 19 में नजर आ रही हैं, जहां उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास की खूब चर्चा हो रही है। दर्शक न सिर्फ उनके गेम को पसंद कर रहे हैं बल्कि उनकी पर्सनैलिटी और ग्लोइंग लुक्स के भी दीवाने हो गए हैं।

इसी बीच अब तान्या का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उनके बॉयफ्रेंड ने सिर्फ इसलिए ब्रेकअप कर लिया था क्योंकि वह उन्हें सुंदर नहीं लगती थीं। इस बात से तान्या टूट गई थीं लेकिन उन्होंने हार मानने की बजाय खुद पर काम किया।

उन्होंने कुछ बेहद सिंपल और सस्ती चीजों का इस्तेमाल करना शुरू किया, जिससे न सिर्फ उनकी त्वचा निखरी, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा। अब वही तान्या एक नई पहचान के साथ सबका दिल जीत रही हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर वो कौन-सी चीजें थीं जिनसे तान्या का ये जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन हुआ।

चेहरे पर दही इस्तेमाल करते हैं तो इससे त्वचा की रंगत निखरती है। इस कारण स्किन में नमी भी बनी रहती है। खासतौर पर दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स और लैक्टिक एसिड स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यदि आपके चेहरे पर दाग-धब्बे और टैनिंग है, तो भी आपको चेहरे पर दही इस्तेमाल करना चाहिए।
Curd Face Pack: दमकती त्वचा के लिए चेहरे पर लगाएं दही से बने ये 5 तरह के फेस पैक, जानें क्या है बनाने का तरीका - skin care tips curd for skin
विटामिन सी के सीरम से लेकर कैप्सूल तक आते हैं, जिसके सही इस्तेमाल से बढ़ती उम्र के लक्षणों से बचा जा सकता है। इसीलिए कहा जाता है कि विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और झुर्रियों को कम करता है। ये त्वचा की चमक बढ़ाने के साथ-साथ कोलेजन उत्पादन को भी बढ़ावा देता है, जिससे त्वचा ज्यादा ताजा और जवान दिखती है।
Swiss Beauty Vit-C Serum 30 Ml

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *