नाथूसरी कलां गौशाला के प्रधान खूबराम सुथार के निधन पर जताया शोक
सिरसा। नाथूसरी कलां गौशाला के पूर्व प्रधान खूब राम सुथार का निधन हो गया है। उनके निधन पर जिला गौशाला संघ तथा सभी गौशाला प्रबंधन कमेटी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। प्राचीन श्री गौशाला के मैनेजर पवन सिंवर ने बताया कि खूब राम सुथार का जिला गौशाला संघ में विशेष योगदान रहा है तथा नाथूसरी कलां गौशाला में उनका विशेष योगदान रहा है। स्व. खूब राम सुथार ने हमेशा ही गौवंश की हो रही दुर्दशा के खिलाफ सरकार से लड़ाई लड़ी थी और हर जगह गौवंश के हितार्थ आवाज बुलंद की। उनके निधन से जिला गौशाला संघ को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता।