हरियाणा में एमएसपी पर धान की सरकारी खरीद तुरंत शुरू की जाए: लखविंदर सिंह औलख
धान की नमी के नाम पर लूट बंद हो और तोल में गड़बड़ीयो पर लगाया जाए अंकुश: औलख
्रसिरसा। बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने अपने कार्यालय से बयान जारी करते हुए बताया कि हरियाणा सरकार ने 9 सितंबर को हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चे के साथ चंडीगढ़ मीटिंग में धान की खरीद 20 सितंबर को शुरू करने का वादा किया था। औलख ने कहा कि अधिकारियों ने कहा था कि हमने धान की क्रीम के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी है। केंद्र सरकार ने हरियाणा सरकार को धान खरीदने की अनुमति दे दी है। अब हरियाणा सरकार बिना देरी किए एमएसपी पर धान की खरीद शुरू करे। औलख ने कहा कि सभी मंडियों में सरकारी फरसी कांटे लगे हुए हैं, जिनकी रिपेयर के हर साल बिल भी बनाए जाते हैं, लेकिन ज्यादातर फरसी कांटे काम नहीं कर रहे हैं। सभी कांटे ठीक करवाए जाएं। धान में नमी चेक करने के लिए सरकारी माईस्चर मीटर का ही प्रयोग किया जाए, 17 प्रतिशत नमी वाला धान एमएसपी पर खरीदा जाए, धान की तुलाई में किसी के साथ धोखाधड़ी न हो, यह भी प्रशासन सुनिश्चित करें, खरीद एजेंसियों के सभी अधिकारियों के फोटो और मोबाइल नंबर फ्लेक्स पर लगाकर जनतक करें। हमारी राइस सेलर वाले और आढ़ती भाइयों से भी अपील है कि आप अपनी मांगों के लिए समय रहते ही सरकार और प्रशासन से बातचीत कर लिया करें, किसानों की फसल अनाज मंडियों में आने के बाद जब आप हड़ताल पर जाते हैं तो किसानों की 6 महीने खर्च करके तैयार की गई फसल मंडियों में रुलती है और मंडियां भरने के बाद औने-पौने दामों पर किसानों से खरीदी जाती है। हमारी प्रशासन को भी चेतावनी है कि फसल बेचने मे किसानों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। इस मौके पर बीकेई से अरविंद बैनीवाल, अजय नेजिया खेड़ा, कृष्ण कुमार, राम कृष्ण, विनोद कुमार, छबीला राम, राम निवास, शिवेंद्र सिंह, गुरसेवक सिंह, गुरदीप सिंह, जगविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि किसान मौजूद रहे।