18 स्कूलों की 75 बसों का किया गया परीक्षण

यातायात पुलिस डबवाली ने विशेष अभियान के तहत गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में स्कूल बसों का लिया जायजा

यातायात नियमों की पालना करने व फिटनेस सर्टिफिकेट रखने बारे दिये आवश्यक निर्देश

 डबवाली पुलिस बच्चों की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए समय समय पर स्कूल बस चेकिंग अभियान चला चुकी है । यह अभियान उप मंडल अधिकारी डबवाली के द्वारा गठित कमेटी के द्वारा चलाया गया । जिसमें मुख्य रूप से आरटीओ सिरसा, टीएम रोडवेज डबवाली डिपो, बीईओ डबवाली व यातायात पुलिस डबवाली को शामिल किया गया है । जो इसी कार्य को आगे बढ़ाने व स्कूल बस हादसों की संभावना कम करने के उद्देश्य से कल और आज कुल 18 स्कूलों की 75 बसों का मैकेनिक मुलाजा किया गया और बस चालकों को आवश्यक हिदायत दी गई ।

          इस संबंध में यातायात प्रभारी डबवाली उप नि. राजकुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी उपरोक्त विभाग के अधिकारियों के साथ गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम सिरसा रोड़ डबवाली में स्कूल बसों की जांच का अभियान चलाया गया । जिसके तहत स्कूली बसों में चालकों की वर्दी, हेल्पर व आग बुझाने वाले सिलेंडर ,बीमा, सीट बेल्ट, फिटनेस प्रमाण पत्र व प्राथमिक सहायता बॉक्स अपने साथ रखने की हिदायत दी गई । उन्होंने कहा कि स्कूल बसों की जांच के लिए चलाया गया अभियान लगातार जारी रहेगा । उन्होंने स्कूल बस संचालकों को चेतावनी दी कि हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशानुसार बसों में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस,चालक का फिटनेस प्रमाण पत्र के साथ प्राथमिक सहायता बॉक्स की दुरुस्त व्यवस्था सहित स्कूली बसों के नियमों को पूरा नहीं किया गया तो चालान काटे जाएंगे । चालकों से निर्धारित गति सीमा के अंदर ही वाहन चलाने को कहा गया ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *