राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिरसा का दो दिवसीय युवा महोत्सव 3-4 नवंबर को
सिरसा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिरसा द्वारा 03 व 04 नवंबर को चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी, सिरसा में जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं तकनीकी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनका लक्ष्य युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उनमें रचनात्मक, अनुशासन एवं तकनीकी जागरूकता का विकास करना है। इस समारोह में समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, कविता लेखन, कहानी लेखन, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता, नवाचार प्रदर्शनी व लोक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिले में स्थित सभी शिक्षण संस्थानों के इच्छुक भाग लेने वाले युवाओं (15 से 29 वर्ष के आयु) का पंजीकरण माई भारत पोर्टल पर 02 नवंबर 2025 तक करना होगा। जिला स्तर पर विजेताओं को योग्यता प्रमाण पत्र व
पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। अधीक्षक राकेश कुमार गोदारा ने बताया कि जिला महोत्व-2025 युवाओं और छात्रों को उनके नवाचारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने के लिए एक मंच प्रदान करना। इस कार्यक्रम को सफल बनवाने के लिए जिला स्तर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिरसा द्वारा विभिन्न कमेटियां बनाई गई है तथा गुरदयाल सिंह, वर्ग अनुदेशक (मो. 94660-90544) की अध्यक्षता में तीन सदस्य हैल्प डेस्क बनाया गया है।