राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा में आज दिनांक 30.10.2025 को प्राचार्य डॉ शत्रुजीत सिंह जी की अध्यक्षता व महिला प्रकोष्ठ एवं एन एस एस इकाई की प्रभारी डॉ प्रीत कौर के संयोजन में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषय पर विस्तार पूर्वक व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी प्रोफेसर मोनिका गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि सिटी अस्पताल, सिरसा से आए मुख्य वक्ता डॉ दिव्या ज्योति ने इस विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आजकल महिलाओं में गर्भाशय का कैंसर, सफेद पानी की समस्या, अंदरूनी अंगों में जलन, खाज खुजली, दाने निकल आना, लाल चकते पढ़ना ,बांझपन आदि बहुत सी बीमारियां होती हैं ।इसके अलावा बहुत सी महिलाओं को बच्चा पैदा होने के दौरान मृत्यु हो जाती है। इन समस्याओं की मुख्य जड़ महिलाओं के मासिक धर्म के दौरान साफ सफाई न रखना, गंदा कपड़ा या प्लास्टिक के बने सेनेटरी पैड इस्तेमाल करना होते हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी बताया कि प्लास्टिक के बर्तनों में खाने पीने और प्लास्टिक के सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने से गर्भाशय का कैंसर हो सकता है, क्योंकि प्लास्टिक के कारण मासिक धर्म के दौरान सीधे खून के संपर्क में आते हैं और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का कारण बनते है। अंत में प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधन करते हुए कहा कि अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें और खास करके प्लास्टिक के ब्रांड की चीज इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल होता है ।प्लास्टिक महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। और यह पर्यावरण के लिए भी खतरनाक है। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर निर्मला देवी, किरण बाला,, रितिका के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में आए हुए मुख्य वक्ता डॉ दिव्या ज्योति, मिस्टर हर्ष,मिस वर्षा व सभी स्टाफ सदस्यों व छात्राओं का आभार व्यक्त किया।