|

मोटरसाइकिल सवार युवक से करीब 3 लाख रूपए की 29 ग्राम हेरोइन बरामद । 

सिरसा…….. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार सिरसा से नशे को पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए,सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों की धर पकड़ तेज कर दी है । सिरसा पुलिस द्वारा नशे में संलिप्त पाए जाने वाले नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन किया जा रहा है । इस संबंध में विस्तृत सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान रंगोली नाला नरेल खेड़ा क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार एक युवक को करीब 3 लाख रूपए 29 ग्राम हेरोइन सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान किरण दीप उर्फ किन्नू पुत्र अवतार सिंह निवासी नरेल खेड़ा जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव नरेल खेड़ा पर मौजूद थी । इस दौरान रंगाई नाला नरेल खेड़ा के पास एक नौजवान लड़का मोटरसाइकिल लेकर आता दिखाई दिया ।‌‌ उक्त युवक ने सामने पुलिस कि गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवकों का काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 29 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ थाना डिंग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शरु की गई । सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *