12वां वरिष्ठ पैंशनर सम्मान समारोह 11 अप्रैल को

सिरसा। हर वर्ष की भांति शहर की बिश्नोई धर्मशाला में आगामी 11 अप्रैल, शनिवार की सुबह 10 बजे हरियाणा बिजली पैंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन का 12वां वरिष्ठ पैंशनर सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव रणसिंह यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में 75 वर्ष, 85 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वरिष्ठ पैंशनर को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ-साथ कार्यरत कर्मचारी जो पैंशनर की समस्याओं का समाधान तत्परता से करते हैं, जैसे एलटीसी, मेडिकल बिल, फेमिली पैंशन, पैंशन फिक्शेसन, को भी बकायदा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले पैंशनर का बकायदा रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। उन्होंने सभी पैंशनर से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाकर समय पर पहुंचकर अपनी सीट बुकिंग करवाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *