|

डॉक्टरों तक सीमित न होकर हर नागरिक सीखे सीपीआर तकनीक: डा. आदित्य गोयल

सिरसा बस स्टैंड  में हुआ ‘सीपीआर’ प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन
सिरसा। सिरसा बस स्टैंड  में ‘सीपीआर’ प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कैंप आस्था हॉस्पिटल के सौजन्य से लगाया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को ‘सीपीआर’ (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेश) तकनीक सिखाना था, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में हृदयाघात (हार्ट अटैक) या सांस रुकने पर मरीज की जान बचाई जा सके। शिविर में डा. आदित्य गोयल डीएम कार्डियोलॉजिस्ट ने उपस्थित लोगों को डमी के माध्यम से सीपीआर देने का व्यावहारिक अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि किस तरह सही समय पर केवल अपने हाथों का सही इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने से पहले ‘गोल्डन आवर’ में नया जीवन दिया जा सकता है। शिविर में मौजूद 100 से अधिक प्रतिभागियों (युवाओं ने खुद डमी पर सीपीआर का अभ्यास किया। सीपीआर के अलावा, दम घुटने पर किए जाने वाले उपायों और एम्बुलेंस बुलाने तक मरीज की स्थिति संभालने की अह्म जानकारी दी गई। उन्होंने दिल का दौरा पड़ने के शुरूआती लक्षणों को पहचानने और बिना घबराए त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कहा कि सीपीआर जैसी तकनीक केवल डॉक्टरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि हर नागरिक को इसे सीखना चाहिए, ताकि एक सुरक्षित समाज का निर्माण हो सके। शिविर के सफल आयोजन के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक व जीवनरक्षक शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथिराम वीर अधीक्षक, कृष्ण कुमार कर्मशाला प्रबंधन, जगजीत सिंह कैशियर, पृथ्वीराज संस्थापना सहायक, पवन कुमार, बाबूलाल, योगेश कुमार, अनिल कुमार लिपिक भी उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *