|

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हजारों लोगों ने ‘दीया’ जलाकर पीएम मोदी को दिया आशीर्वाद :

भाजपा नेता अमीरचंद मेहता के नेतृत्व में सभी बूथों व सार्वजनिक स्थलों पर सजी दीपमाला 
ऐलनाबाद, 18 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश में शुरू हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार शाम को भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर घर-घर में और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर हजारों दीये जलाए गए। पार्टी के वरिष्ठ नेता ऐलनाबाद विधानसभा से प्रत्याशी रहे अमीरचंद मेहता के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के सभी पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने मिलकर दीप जलाकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं ऊर्जावान जीवन की मंगलकामना कर उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने उनके राष्ट्रसेवा के संकल्प, अंत्योदय के प्रति समर्पण एवं जनकल्याण की भावना को नमन करते हुए, सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में अमीरचंद मेहता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को पूरा किया है। जिसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपने-अपने बूथ पर समाज के विभिन्न वर्गों को इस अभियान से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी, सेवा और विकास के प्रति संकल्प का प्रतीक बनेगा। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश कटारिया, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रवि लढा, सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान, मंडल अध्यक्ष शमिंदर कंबोज, वरिष्ठ नेता भूराराम डूडी, रामकिशन कंबोज, पार्षद गगनदीप खांडेकर, पार्षद संदीप घोड़ेला, पार्षद वेद सैनी, पार्षद पूर्णिमा शर्मा, पार्षद नरेश अरोड़ा, महामंत्री ब्रह्मानंद शर्मा, महामंत्री दीपक मेहता, टीकम चोटिया, कमल कंबोज, गजानंद स्वामी, डा. विजय गर्ग, देवकी नंदन कांडा, जेपी सरिया, संजय सारस्वत, नीरज पारीक, राजेश दहिया व अन्य कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *