|

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित

सिरसा। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय, मिठी सुरेरां, ऐलनाबाद में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार के निर्देशन में भाषण  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विकसित भारत 2047- युवाओं की भूमिका और संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका, सेवा, सुशासन और विकास : विकसित भारत की ओर, युवा शक्ति : राष्ट्र निर्माण की आधारशिला, जनभागीदारी से विकसित भारत  आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत तक, राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान, शिक्षा, कौशल एवं रोजगार : विकसित भारत की आधारशिला तथा तकनीकी नवाचार और विकसित भारत जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। इस प्रतियोगिता में मंजू बाला ने पहला, सुमित्रा ने दूसरा और तनुज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का समन्वय सेवा संकल्प अभियान-2026 के नोडल अधिकारी प्रो. प्रवीण कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल, तार्किक सोच तथा सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूकता विकसित करने में सहायक होती हैं। भाषण प्रतियोगिता में प्रो. कुलजीत कौर, प्रो. सौरव सुमित तथा प्रो. आर्यन यादव ने निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में विद्यार्थियों के भाषणों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. प्रवीण कुमार ने निर्णायक मंडल, प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *