जिलाध्यक्ष बनने पर अधिवक्ताओं ने यतींद्र सिंह की सीट पर लड्डू बांटकर जताई खुशी

सिरसा।  जिला बार एसोसिएशन की ओर से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भाजपा यतींद्र सिंह एडवोकेट की कोर्ट में बनी सीट पर एडवोकेट विनोद कंबोज व जिला बार एसोसिएशन की ओर से लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर जिलाबार एसोसिएशन के प्रधान गंगाराम ढाका, विनोद कांबोज एडवोकेट, सुरिंदर कांबोज एडवोकेट, प्रेम सिहाग एडवोकेट, वरिष्ठ वकील नौरंग सिंह, बख्शीश सिंह थिंद एडवोकेट, अंशदीप कांबोज, मुकेश सैनी,  सर्वमित्र एडवोकेट, वेद प्रकाश अरोड़ा एडवोकेट, अविनाश कालरा, अरविंद्र वधवा, रविंद्र मोंगा, विनोद बैनीवाल, मुख्तयार कंबोज मौजूद रहे। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के गंगाराम ढाका ने कहा कि स्व. जयमल सिंह ने पूरी ईमानदारी से वकालत के पेशे को सींचा और गरीबों व जरूरतमंदों की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाकर न्याय दिलाने का काम किया। ठीक उसी प्रकार अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए एडवोकेट यतींद्र सिंह भी ईमानदारी से पार्टी की सेवा करेंगे और जरूरतमंदों की आवाज को बुलंद करेंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *