विभागीय अधिकारियों की बैठक का आयोजन

किया जिसमें उन्होंने बताया कि सिरसा शहर के शहीद भगत सिंह खेल परिसर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम एक उत्सव की तरह मनाया जाएगा। जिला स्तर के अलावा सभी ब्लॉक और उपमंडल स्तर पर भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने बताया कि योग दिवस कार्यक्रमों में आमजन के साथ-साथ ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, योग व्यायामशालाओं, एनसीसी, एनएसएस, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग ,खेल विभाग, शिक्षा विभाग की बड़ी भागीदारी रहेगी। उन्होंने आयुष विभाग, खेल विभाग, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि योग दिवस कार्यकर्मों में सामाजिक संगठनों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। युवाओं के साथ साथ आमजन को योग दिवस के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राज कुमार ने बताया कि योग दिवस के निमित सभी अधिकारियों,कर्मचारियों,स्कूली बच्चों का प्रोटोकॉल अभ्यास करवाया जाएगा जो कि जिला में नियुक्त सभी आयुष योग सहायक द्वारा करवाया जाना है प्रोटोकॉल अभ्यास इस प्रकार से रहेगा ।
1. दिनांक : 26 से 28 मई तक स्कूलों में नियुक्त डीपीई और पीटीआई के लिए योग प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होंगी।     2. दिनांक : 4 से 6 जून तक स्कूलों में प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम होंगे।
3. दिनांक : 12 से 14 जून तक अधिकारियों-कर्मचारियों, पंच, सरपंच, एनसीसी कैडेट्स के लिए प्रोटोकॉल कार्यक्रम आयोजित होंगे।
4. दिनांक : 16 से 18 जून तक जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारी और एनसीसी व आमजन के लिए योगासन कार्यक्रम होंगे।
5.  दिनांक : 20 जून को योग दिवस की पायलट रिहर्सल होगी तथा इसी दिन योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन बाल भवन से शुरू होकर शहीद भगत सिंह स्टेडिम में रुकेगी।
6: दिनांक : 21 जून को योग दिवस के अवसर पर सिरसा शहर के शहीद भगत सिंह खेल परिसर में जिला स्तरीय योग दिवस तथा उपमंडल और ब्लॉक स्तर पर भी योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *