अवैध पिस्तौल 12 बोर व दो जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी धरा
डबवाली पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ के संबंध में चलाया हुआ है । इसी मुहिम के अंतर्गत स्पेशल स्टाफ डबवाली प्रभारी PSI अरविंद कुमार की टीम ने अवैध देशी पिस्तौल 12 बोर व दो जिंदा कारतूस सहित आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ बब्बू पुत्र सरदूल सिंह निवासी कमाल जिला सिरसा को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।
इस संबंध में प्रभारी PSI अरविंद ने बताया कि स्टाफ में तैनात एएसआई विजय सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ बराये गस्त पड़ताल अपराध बस अड्डा गांव डोगरा वाली मौजूद थे कि एएसआई को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक नौजवान लड़का अवैध हथियार सहित गांव कमाल से डोगरा वाली की तरफ पैदल-पैदल सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहने हुए आ रहा है । जो सूचना को सही मानकर एएसआई ने साथी कर्मचारियों के साथ सूचना के अनुसार बताए स्थान डोगरा वाली से कमाल रोड पर पहुंचे तो एक नौजवान लडका गांव कमाल की तरफ से पैदल-पैदल आता दिखाई दिया । जो ASI ने सरकारी गाड़ी को उक्त शक्स के पास रोककर गाड़ी से नीचे उतरकर साथी कर्मचारियों की सहायता से उक्त शक्स को काबू करके तलाशी लेने पर अवैध असला 12 बोर देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए । जिस पर आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ बब्बू के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना कालांवाली में अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई । आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ बब्बू को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके इस अवैध असला तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।