“स्व मूल्यांकन, सतत् प्रयास व सही मार्गदर्शन से जीवन में सफलता मिलती है
आज माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल औढ़ा में कक्षा दसवीं व बारहवीं में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया व साथ ही दसवीं व बारहवीं कक्षा के शिक्षकों को भी बेहतरीन नतीजों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर कक्षा दसवीं व 12वीं में मेरिट प्राप्त करने वाले सभी छात्र व छात्राएं अभिभावक, शिक्षक व गैरशिक्षक कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान की प्रबंध निदेशक डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। कक्षा बारहवीं में अमनजोत कौर सर्वोच्च स्थान पर रही। कक्षा दसवीं में रजनी बाला ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्राचार्या और प्रबंध निदेशक डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रेषित की और विद्यार्थियों के भविष्य की मंगल कामना की। उन्होंने बताया कि विद्यालय के कक्षा बारहवीं के 70 छात्रों ने वह कक्षा दसवीं के 40 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि परीक्षा में अव्वल आने के लिए कठिन परिश्रम, सतत प्रयास और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है ,जो अध्यापकों और विद्यार्थियों की लग्न और दृढ़ निश्चय पर निर्भर करता है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को स्वयं का मूल्यांकन और आत्ममंथन करते रहना चाहिए।