डबवाली ने 101 पव्वे नाजायज शराब सहित एक दबोचा
अवैध शराब तस्करी नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली ने 101 पव्वे नाजायज शराब मार्का शाही सहित एक को दबोचा*
डबवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली की टीम ने गांव गंगा से एक युवक को 101 पव्वे नाजायज शराब मार्का शाही सहित काबू करने में सफलता हासिल की है ।
इस बारे में प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली SI राजपाल ने बताया कि पकड़े गये आरोपी की पहचान जसकरण सिंह उर्फ जशन पुत्र अजायब सिंह निवासी गंगा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया एएसआई सुभाष चंद के नेतृत्व में एक टीम गस्त अपराध की रोकथाम के लिए गांव मोडी से गांव गंगा की तरफ जा रहे थे कि जब वे नजदीक गांव गंगा पैट्रोल पम्प से थोडा आगे पहुंचे तो एक नौजवान लडका अपने दांहिने कंधे पर एक कट्टा पलास्टिक बारंग सफेद लिए हुए गांव गंगा की तरफ गाडी सरकारी की रोशनी मे जाता हुआ दिखाई दिया । जो एएसआई ने शक की बिनाह पर सरकारी गाडी रूकवाकर गाडी से निचे उतरकर साथी कर्मचारियों की सहायता से काबू करके तलाशी ली गई तो आरोपी के पास मिले कट्टा प्लास्टिक से 101 पव्वे नाजायज शराब मार्का शाही बरामद होने पर थाना सदर में अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई ।