भाजपा कर रही संत-महात्माओं का सत्कार

रानियां हलके के गांवों में राज्य स्तरीय कबीर जयंती कार्यक्रम का दिया न्यौता
सिरसा। संत श्री कबीर जी महाराज की राज्यस्तरीय जयंती कार्यक्रम 11 जून को सिरसा की अनाज मंडी में धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल करेंगी। कार्यक्रम का न्यौता देने के लिए एस सी आयोग हरियाणा सरकार केसदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता रतनलाल बामनियां ने रानियां हलके के गांवों नानकपुर, रानियां नगर, नाईवाला, संतावाली, खाजाखेड़ा, ओटू में पहुंचे और हलका वासियों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि सिरसा में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अह्म घोषणाएं भी करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र सरकार है, जोकि संत-महात्माओं की जयंती मना रही है। इस मौके पर उनके साथ तेलु राम लुगरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील बामनिया, विनोद बामनिया, अनिल सोलंकी, रत्न फ्रंड, संदीप इंदौरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *