सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में लगभग 70 प्रतिशत कुटीर उद्योग बन्द हुए हैं

-सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है: बजरंग गर्ग
–

व्यापार व उद्योग पिछडऩे के कारण प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है: बजरंग गर्ग
-सरकार को हरियाणा में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों को रियायतें देने की जरूरत है: बजरंग गर्ग
-सरकार को उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सस्ती बिजली व जमीन देनी चाहिए: बजरंग गर्ग
हरियाणा में उद्योगों को बढ़ावा मिलने से लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा: बजरंग गर्ग
सिरसा। व्यापारी प्रतिनिधियों की आवश्यक मीटिंग हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांफैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में मीटिंग में प्रदेश में व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने पर विचार किया गया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है। व्यापार व उद्योग पिछडऩे के कारण प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है जबकि सरकार हरियाणा में उद्योगों को बढ़ावा देनी की बात कर रही है। उल्टा हरियाणा में उद्योग बढऩे की बजाएं कुटीर उद्योग लगभग 70 प्रतिशत बन्द हुए है। सरकार को हरियाणा में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों को रियायतें देने की जरूरत है। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में उद्योगों के लिए बिजली महंगी व टैक्स की दरें बहुत ज्यादा है और सरकार की तरफ से उद्योग लगाने के लिए कोई सस्ती जमीन तक नही दी जा रही ऐसे में कौन उद्योगपति हरियाणा में उद्योग लगाएंगा। गर्ग ने कहा कि सरकार को उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सस्ती बिजली व जमीन देनी चाहिए और कृषि की तरह उद्योगों को भी कम ब्याज पर लोन देने का कानून बनाना चाहिए, ताकि व्यापारी हरियाणा में ज्यादा से ज्यादा उद्योग लगा सकें। हरियाणा में उद्योगों को बढ़ावा मिलने से लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इससे प्रदेश में काफी हद तक बेरोजगारी ख़त्म होगी और हरियाणा में अपराध व नशे पर अंकुश लगेगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल जिला प्रधान व प्रदेश महासचिव हीरालाल शर्मा, शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग, हरियाणा कॉटन मिलर एसोसिएशन के प्रधान सुशील मित्तल, प्रदेश उप प्रधान आनंद बियानी, अंजनी कनोडिया, वैश्य समाज के प्रधान अनिल सर्राफ, महासचिव अश्वनी बंसल, कोषाध्यक्ष भीम सिंगला, सचिव प्रेम गुप्ता आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *