राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे फायर ब्रिगेड के सभी कर्मचारी: राजेश खिचड़

सिरसा। आगामी 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में फायर ब्रिगेड के सभी कर्मचारी बढ़चढक़र भाग लेंगे। फायर ब्रिगेड यूनियन के जिला प्रधान राजेश खिचड़ व रणवीर फगोडिया ने संयुक्त रूप से बताया कि इस संबंधी सभी ब्लॉक के प्रधानों रानियां से गुरमेल प्रधान, ऐलनाबाद से सुरेन्द्र खिचड़, कालांवली से बलदेव प्रधान व डबवाली से पवन बिश्नोई के साथ मिलकर मीटिंग कर हड़ताल में शामिल होने संबंधी रणनीति बनाई जा चुकी है। राजेश खिचड़ व रणवीर फगोडिया ने बताया कि फायर के कर्मचारियों की हड़ताल में भागीदारी को लेकर महानिदेशक अग्निशमन को संघ ने पत्र भी लिख रखा है। इस बार की हड़ताल ऐतिहासिक होगी। बीएमएस को छोडक़र देश की 10 बड़ी ट्रेड यूनियनों के 25 करोड़ सदस्य इस हड़ताल में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का फायर कर्मचारियों की मांगों के प्रति रूख साफ  नजर आ रहा है। सरकार और अधिकारियों के व्यवहार को देखकर लगता है कि वह हमारी मांगों का समाधान करना ही नहीं चाहते।  इसलिए 9 जुलाई की हड़ताल में बढ़चढक़र भागीदारी करें, ताकि इस तानाशाही सरकार को झुकाया जा सके।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *