|

संस्था ने 110 जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

सिरसा। प्रमुख समाजसेवी संस्था जनकल्याण न्यास (रजि.) के अंतर्गत संचालित स्वामी तुरियानंद पतित पावन सेवा प्रकोष्ठ एवं भीष्म पितामह असहाय, वृद्ध एवं विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा प्रधान एवं पूर्व नगर पार्षद ओम बहल की अध्यक्षता में 229वां मासिक राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उपाध्यक्ष सेवा भारती हरियाणा प्रदेश अविनाश सचदेवा एवं उनकी धर्मपत्नी कैलाश रानी नगर सदस्य सेवा भारती ने शिरकत की, जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी डीडी वर्मा व राजू शर्मा सेवानिवृत्त केनरा बैंक ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्यातिथि ने न्यास द्वारा किए जा रहे समाजसेवी कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा अपनी ओर से भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह संस्था समाजसेवा के क्षेत्र में अनूठी मिसाल कायम कर रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के काम आना सबसे बड़ी सेवा है और इस सेवा से सुखद अहसास की अनुभूति होती है। जब सिरसा जैसी पावन धरा पर जनकल्याण न्यास संस्था निरंतर सेवा कर रही है। इस अवसर पर मुख्यातिथि व विशिष्ठ अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने अपने कर कमलों द्वारा 110 जरूरतमंदों (विधवा औरतों, असहाय वृद्धा व विकलांगों) को राशन वितरित किया। एक विद्यार्थी को 2 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग दिया गया। इस दौरान चाय, समोसे व लड्डू भी वितरित किए। पूर्व नगर पार्षद सुनील बहल ने देशभक्ति गीत गाकर माहौल को देशभक्ति बना दिया। अंत में समिति के प्रधान ओम बहल, सचिव रमेश कथूरिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह एवं बुक्के देकर व विशिष्ट अतिथि को बुक्के देकर सम्मानित किया। समिति के प्रधान व सभी पदाधिकारियों ने आरकेपी स्कूल के प्रिंसीपल संजीव सिंगल व स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रिटायर्ड डिप्टी सुपरीडेंट बिजली रमेश कथूरिया, रिटायर्ड सेंट्रल बैंक के कैशियर सुभाष बांसल, महेश सिंगला सेवानिवृत्त जेई बिजली बोर्ड, वन विभाग अधिकारी गौरव परूथी, सतीश खन्ना फ्रूट आढ़ती, एमआर रवि अरोड़ा, रिटायर्ड हैड मास्टर रामेश्वरदास, रिटायर्ड सुखदयाल चंद बीएसएफ, रिजुल बहल का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर सयल बहल, नरेश कुमार, अभिमन्यु, मैडम अनु कोचर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *