स्टेडियम की बदहाली से गांव रोहण के युवा परेशान

परमजीत कौर के प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी नहीं हुआ सुधार
सिरसा। गांव रोहण में युवाओं के लिए सरकार की ओर से बनाए गए स्टेडियम प्रशासनिक अनदेखी के कारण बदहाली की कगार पर हंै। यही नहीं सरपंच परमजीत कौर द्वारा भी प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। गांव निवासी हरप्रीत सिंह रोहन प्रधान, हरप्रीत सिंह उर्फ पीता, अर्शदीप सिंह, सिकंदर सिंह, निर्मल सिंह बाजीगर, फौजा सिंह ने बताया कि गांव रोहण में स्थित स्टेडियम की सार-संभाल न होने के कारण घास-फूस उग आया है, जिसके कारण युवाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं ने बताया कि एक तरफ तो सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम व व्यायामशालाओं पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन रख-रखाव नहीं होने के कारण सरकार के प्रयास विफल ही साबित हो रहे हंै। बड़ी बात ये है कि समस्या संबंधी ग्राम सरपंच परमजीत कौर भी कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवा चुकी हंै, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। बार-बार अवगत करवाने के बाद भी समस्या की ओर गौर न करने से स्पष्ट हो रहा है कि सरकार के युवाओं को संसाधन उपलब्ध करवाने के दावे खोखले हंै। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि स्टेडियम में व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जाए, ताकि युवाओं को अभ्यास करने में कोई समस्या न आए। युवाओं ने साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आगामी संघर्ष के लिए मजबूर होंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *