19 नशा पीड़ितों की पहचान कर काउंसलिंग करवाकर इलाज करवाया शुरू

नशा मुक्त समाज अभियान में नशा मुक्ति टीम द्वारा गांवों में डोर टू डोर जाकर

            डबवाली 23 मई । पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर के आदेशानुसार व हिसार मंडल के एडीजीपी के के राव आई पी एस, के मार्गदर्शन में हिसार मंडल में चलाए जा रहे ड्रग्स मुक्ति अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है । डबवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ डबवाली में नशा पीड़ितों को पहचान करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है । यह अभियान नशा मुक्ति टीम प्रभारी उप नि. सुग्रीव के नेतृत्व में चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत डबवाली क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 19 नशा पीड़ितों की पहचान की गई । इन लोगों को नशा छुड़वाने के लिए सरकारी अस्पताल से डॉक्टर साहब से काउंसलिंग करवाकर 5 दिन की दवाई दिलवाई गई व दवाई दिलवाने उपरांत उन्हें परिजनों के हवाले किया गया । इसके अलावा आमजन के सहयोग से कुछ नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति केंद्रों व सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया जा रहा है । उन्होने गांव के लोगों को नशा से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और मानसिक नुकसान बारे विस्तार से बताया गया व गांव के लोगों को नशा मुक्त डबवाली अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई । इलाज शुरु होने के बाद समय समय पर नशा पीड़ितों के स्वास्थ्य में आए सुधारों की जानकारी लेने के लिए कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है जो उनके इलाज के दौरान आने वाले सुधारों व समस्याओं के बारे में उनके पास जाकर व फोन पर जानकारी ले रहे हैं जिससे कि उनकी इलाज प्रक्रिया को और प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके और नशा पीड़ितों के दोबारा से नशे के सम्पर्क में आने की संभावनाओं पर अंकुश लगाया जाए ।

               टीम प्रभारी उप निरीक्षक सुग्रीव सिंह ने बताया कि पीड़ित लोगों में अधिकतर युवा है । जो मादक पदार्थों का सेवन करते हैं । लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि नशे की लत बीमारी है व इसका इलाज संभव है । युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि युवा ज्यादा से ज्यादा खेलों की ओर कदम बढाएं व गांव के सरपंच व गणमान्य लोगों से अपने क्षेत्र में समय समय पर खेलों का आयोजन करवाने बारे कहा गया । उन्होंने कहा कि अगर उनके गांव में आसपास कोई नशे से पीड़ित है तो इसकी सूचना नशा मुक्ति टीम को जरूर दें । नशा तस्करों की असली जगह जेल है उनकी सूचना बेझिझक होकर दें । आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी । डबवाली पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *