पीजीएसडी हाई स्कूल के 10 वीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा
पीजीएसडी शिक्षण संस्थान बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी देने का काम करता है- बजरंग गर्ग
पीजीएसडी हाई स्कूल के 89 छात्रओं में से 73 छात्राओं ने मैरिट में आए- बजरंग गर्ग
हिसार- पीजीएसडी हाई स्कूल89 छात्रओं में से 73 छात्राओं ने मैरिट के 10 वीं कक्षा का परिणाम शानदार आने पर अध्यापक, मैनेजमेंट व स्टाफ ने खुशी जाहिर की। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बच्चों को स्मृति चिन्ह, नकद राशी देकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी।बजरंग गर्ग ने कहा कि पीजीएसडी हाई स्कूल का परिणाम 10 वीं कक्षा में 100 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। पीजीएसडी हाई स्कूल की प्रवीण ने 95.8 प्रतिशत, चिराग 94.6 प्रतिशत, नवीन 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस वर्ष 89 छात्रओं में से 73 छात्राओं ने मैरिट व 16 छात्रओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। संगीत विषय में 15 छात्रओं ने व कम्यूटर विषय में 4 छात्रओं ने 100 अंक प्राप्त किए। श्री गर्ग ने कहा कि पीजीएसडी शिक्षण संस्थान बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी देने का काम करता है। हमारा लक्ष्य यह है कि स्कूल का हर विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा दे और विद्यार्थी भविष्य में ऊंचे पदों पर पहुंच कर देश व प्रदेश की सेवा कर सकें और अपने शहर, स्कूल व माता-पिता का नाम रोशन करें। स्कूल के शानदार परिणाम के लिए अध्यापक व बच्चों ने बहुत मेहनत की है। स्कूल के मुख्याध्यापक गंगा प्रसाद मोरिया ने स्कूल के शानदार परिणाम के लिए सभी अध्यापक, मैनेजमेंट व बच्चों को शुभकामनाएं दी और बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस अवसर पर नारायण दास बंसल, कैलाश चौधरी, सुरेंद्र सिंगला, प्रिंसीपल सत्येंद्र गोयल, मुख्याध्यापक गंगा प्रसाद मोरिया, रमेश लोहिया, प्रवीण जैन, राम अवतार सिंगला, ओम प्रकाश असीजा, पितरुमल गोयल, विपिन गोयल, श्याम बिहारी सिंगला, गोपाल बंसल, गुलशन महाजन, कृष्ण बंसल, रोशन लाल गोयल, नरेश कुमार सिंगल व स्कूल के अध्यापक व स्टाफ मौजूद थे।