सीआईए स्टाफ ने 7.13 ग्राम हेरोइन सहित एक किया काबू

डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए कालांवाली स्टाफ टीम ने 7.13 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित आरोपी संजय कुमार पुत्र कृष्ण लाल निवासी वार्ड न.3 मंडी डबवाली को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।

            इस बारे में विस्तारपूर्वक प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि SI  रामस्वरूप अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गांधी चौक डबवाली मौजूद थे कि एसआई को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशा तस्करी का काम करता है और आज भी नशा तस्करी की फिराक में है । जो सूचना को सही मानकर व साथी कर्मचारियों को सूचना से अवगत करवाकर एसआई ने सूचना के अनुसार बताए स्थान वैष्णो माता मंदिर के पीछे वार्ड न.3 मंडी डबवाली पर पहुंचे तो एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जो एकदम पुलिस पार्टी को देख कर पीछे मुड़कर जाने लगा जो SI ने किसी अपराध का अंदेशा होने पर साथी मुलाजमान की मदद से शख्स को काबू करके तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से हेरोइन बरामद होने पर थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई । आरोपी संजय कुमार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान गहनता से पूछताछ करके इस नेटवर्क (हेरोइन चिट्टा तस्करी) से सम्बधित अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *