देश में क्राइम में हरियाणा अव्वल: कृष्णा फौगाट

कहा, महिलाओं के प्रति बढ़े अपराधों से खौफज़दा हुई बहन बेटियां
भाजपा से मुक्ति के लिए कांग्रेस में शामिल होने का किया आह्वान
सिरसा। कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि पूरे देश प्रदेश में भाजपा शासन में जिस प्रकार अपराधों का ग्राफ बढ़ा है, उससे हर व्यक्ति खासकर महिला वर्ग खौफज़दा है। इस खौफ से मुक्ति केवल कांग्रेस ही दिला सकती है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाएं कांगे्रस से जुड़े। वे मंगलवार को कांग्रेस के महिला सृजन अभियान के तहत सेक्टर 19 में आयोजित महिलाओं की बैठक को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रही थी। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा व महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज के दिशा निर्देशानुसार पुष्पा नारंग द्वारा आयोजित करवाई गई इस बैठक में कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि हरियाणा में चर्चित मनीषा हत्याकांड किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़े अपराधों के चलते स्थिति इतनी गंभीर हो चली है कि महिलाएं अकेले अपने घरों से निकलने में बच रही हैं। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि आज केंद्र सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार ही हत्याओं, व्यापारियों से फिरौतियों के केस, जेल से गैगस्टर्स की ओर से फायरिंग करवाने की घटनाएं बता रही हैं कि हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है? उन्होंने कहा कि ऐसी निक्कमी सरकार से आजादी केवल कांग्रेस ही दिला सकती है और इस क्रांति के लिए अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को कांग्रेस का साथ देना होगा। इस अवसर पर उनके साथ अंगूरी देवी वर्मा, कमलेश संधु, रानी देवी, किताबो देवी, सुनीता, सुमित्रा, शंकुतला, दीपिका व सुनीता देवी आदि अनेक महिलाएं मौजूद थी। बैठक के दौरान सभी उपस्थित महिलाओं ने एकस्वर में कांग्रेस में शामिल होकर भाजपा शासन से मुक्ति का संकल्प लिया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *