दुर्गा शक्ति टीम सेफ सिटी कैम्पेन के तहत पहुंची राजकीय मॉडल सी. सै. स्कूल आसाखेड़ा*

 *छात्राओं को 112 एप्प व दुर्गा शक्ति एप्प की सुविधा व विशेषता बारे कराया अवगत*

      डबवाली 01 अगस्त । सेफ सिटी कैंपेन के तहत डबवाली पुलिस द्वारा महिलाओं को अपराधों तथा अपराधिक प्रवृत्ति के असामाजिक तत्वों के प्रति सजग जागरूक करने के लिए चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान जारी रहा । दुर्गा शक्ति टीम ने आज राजकीय मॉडल सी. सै. स्कूल आसाखेड़ा में पहुंचकर मौजूद छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध के प्रति सजग रहने तथा असामाजिक तत्वों द्वारा की गई किसी भी प्रकार की अभद्र हरकत का डटकर मुकाबला करने के संबंध में जागरूक किया । इसके लिए उन्होने 112 एप्प व दुर्गा शक्ति एप्प के महत्व बारे जानकारी दी । उन्होंने सभी से अपील की कि यह दोनों एप्प हर महिला के पास होनी चाहिए । इनकी सहायता से वें किसी भी समय विकट परिस्थिति में पुलिस की मदद ले सकती हैं । अगर महिला रात के समय कहीं से  आ रही हो या जा रही हो वह अकेली होने पर भी किसी भी परिस्थिति में खुद को असुरक्षित महसूस न करें । आपकी एक कॉल पर महिला पुलिस आपकी सहायता के लिए पहुंच जाएगी व ट्रिप मॉनिटरिंग के तहत महिला को उसके गंतव्य स्थान पर  सकुशल पहुंचा देगी ।

             दुर्गा शक्ति टीम में तैनात ने महिला मुख्य सिपाही रानी देवी ने स्कूल में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के दौरान कहा कि डबवाली की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से तत्पर है । हाटस्पॉट स्थानों पर लगातार चैकिंग जारी है । उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जगह-जगह जिला पुलिस द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा तथा आत्मरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है, तथा डबवाली एरिया के स्कूलों तथा कॉलेजों के आसपास सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं व पुलिस अधीक्षक डबवाली के निर्देशानुसार स्कूल और कॉलेज के सुबह खुलने तथा छुट्टी होने के समय सुरक्षा की दृष्टि से पूरी सावधानी बरती जा रही है तथा वहां पर घूम रहे आवारा किस्म के लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा । डबवाली पुलिस महिला सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है । आमजन में विश्वास बढाना व अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करना ही डबवाली पुलिस का मुख्य उद्देश्य है ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *