मौन साधना संकल्प के दौरान सेवा भारती में सेवा कार्य एक अविस्मरणीय अनुभव: डा. इंदर गोयल
सिरसा। अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सेवा भारती सिरसा के वरिष्ठ सेवावृति डा. इंदर गोयल को आज मौन साधना संकल्प यात्रा के बाइसवें दिवस पर सेवा भारती के दो बाल संस्कार केन्द्र और एक सिलाई केंद्र पर सेवा कार्य के रूप में बच्चों को स्टेशनरी, महिलाओं को चप्पल एवं खाद्य सामग्री वितरित वितरित की। उन्होंने कहा कि सेवा भारती के केंद्रों पर अत्यंत अविस्मरणीय अनुभव महसूस किया। और बताया कि सेवा भारती एक अखिल भारतीय स्वैच्छिक सेवा संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य वंचित वर्ग में स्वाभिमान का संचार कर उन्हें स्वावलंबी बनाना है। संगठन का लक्ष्य है कि जो आज सेवा लेने वाले हैं, वे कल सेवा देने वाले बनें। इसके लिए सेवा भारती, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक, स्वावलंबन, संस्कार और रोजगार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रयत्नशील है। सेवा भारती वंचित वर्ग को स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। समाज में समरसता का वातावरण बनाने के लिए वंचित वर्ग के प्रति आत्मीयता और भावनात्मक लगाव को बढ़ावा देती हैं और वंचित वर्ग को समाज की मुख्यधारा में शामिल कर राष्ट्र निर्माण के कार्य में सम्मिलित करना इसका मुख्य उद्देश्य है और निस्वार्थ और बिना किसी व्यक्तिगत लालच के सेवा करना, जिससे समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारे और मानव सेवा की भावना जागृत हो सके। डा. इंदर गोयल आजकल 40 दिन की मौन साधना कर रहे हैं, जिसमें हर रोज किसी भी सामाजिक कार्य में जाना और भाग लेना मौन साधना का हिस्सा है। 22 घंटे 30 मिनट का हर रोज मौन अन्य लोगों को भी बहुत प्रभावित कर रहा है। सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सी बी कौशिक ने कहा कि यह एक आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने का कठिन और सरल उपाय है और डा. इंदर गोयल ने यह कार्य जो असंभव सा प्रतीत होता है को संभव करके दिखा रहे हैं, मैं इनको इस कार्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं। कार्यक्रम में नगर सचिव कमल कुमार योगी, नगर स्वास्थ्य आयाम प्रमुख मोहित मोंगा, अध्यापिका मैना और सिलाई केंद्र की महिलाएं उपस्थित रही।