माँ के चरणों में पुष्प अर्पित करने से जीवन में मिलेगा सब कुछ : मनीष सिंगला

सिरसा। हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गांव नेजियाखेडा स्थित सरकारी स्कूल में भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो गणेशी लाल ने मुख्य रूप से शिरकत की । ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यहाँ पहुँचने पर प्रो गणेशी लाल, मनीष सिंगला , लक्ष्य सिंगला का स्कूल स्टाफ सदस्यों ने भव्य स्वागत किया और पुष्प वर्षा की गई। सर्वप्रथम शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और पोधारोपण किया गया। बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने कहा कि बच्चे ईश्वर का अंश होते हैं, जीवन में उजाले की उम्मीद हैं। हर बच्चे में रोशनी बनने की क्षमता है, बस ज़रूरत है खुद पर विश्वास की। उन्होंने कहा कि मौन की ताकत को समझिए, चुप रहना कोई कमजोरी नहीं बल्कि आत्मचिंतन की शुरुआत है। जब आप मौन में उतरेंगे, ईश्वर की कृपा और मार्गदर्शन को स्वयं अनुभव करेंगे और जीवन की दिशा स्वतः स्पष्ट हो जाएगी। अभिभावक भी बच्चों को अपनी सोच की कार्बन कॉपी न बनाए। हर बच्चा अलग सोच, सपनों और क्षमताओं के साथ जन्म लेता है। उसे वही बनने दें जो वह वास्तव में बनना चाहता है। उसी दिशा में उसका मार्गदर्शन करें, तभी वह सच्चे अर्थों में सफल और संतुष्ट जीवन जी पाएगा। मनीष सिंगला ने कहा कि हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना स्वर्गीय माँ सुशीला देवी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से हुई थी। ट्रस्ट की ओर से बच्चों को भोग लगवाने की एक अनोखी मुहिम चलाई जा रही है, जिसके तहत गांव नेजियाखेड़ा में आए हैं । मनीष सिंगला ने कहा कि माँ से बड़ा इस दुनिया में कोई नहीं। हर दिन एक पुष्प माँ के चरणों में अर्पित करें, यही सफलता का पहला मंत्र है। माँ की पूजा से बड़ा कोई यज्ञ नहीं, और माँ की गोद से बढ़कर कोई स्वर्ग नहीं। मनीष सिंगला ने माँ की महिमा को विज्ञान से जोड़ते हुए कहा, जैसे एक एटम बम को बनाने में अनगिनत प्रयास लगते हैं, वैसे ही एक माँ के भीतर एक जीवन को जन्म देने की अद्भुत शक्ति होती है। माता-पिता की सेवा करने से जो आशीर्वाद मिलता है, वह किसी तपस्या से कम नहीं। उन्होंने बच्चों को शांति और मौन की साधना की सलाह देते हुए कहा कि अगर आप मौन की ताकत को जान गए, तो आत्मा के स्तर पर ईश्वर से जुड़ाव अपने-आप महसूस होने लगेगा। माँ की पूजा पूरे मन से करें, फिर देखिए कैसे आपके जीवन में चमत्कार घटित होते हैं। इस दौरान सिंगला परिवार की तीनों पीढ़ियों प्रो गणेशी लाल, उनके बेटे मनीष सिंगला व पौत्र लक्ष्य सिंगला ने अपने हाथ से बच्चों को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया और बच्चों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मनीष सिंगला ने माँ का भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर किया । इस मौजूद पर प्रचार्या सरिता, भूप सिंह पीटीआई, निजी सचिव हरपिंदर शर्मा, योगेश बिज़ारनिया, सरपंच प्रतिनिधि विक्रम, राम प्रताप, ओम प्रकाश , जैन विढ़ारिया , राम कुमार, आद राम ढाका, चाड़ीवाल सरपंच वेद शर्मा, भगवान, दूनी राम, वेद कालेरा, कृष्ण दून, मदन सहित स्कूल स्टाफ व गांव वासी मौजूद थे । ‎<This message w

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *