खेत में बने कमरे से सामान चोरी करने के मामले में आरोपी काबू
चौकी चौटाला पुलिस ने सुकेरा खेड़ा के खेत में बने कमरे से सामान चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरीशुदा सामान सहित काबू कर भेजा जेल
डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व चोरों की धरपकड़ को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए चौकी चौटाला पुलिस ने सुकेरा खेड़ा के खेत में बने कमरे से सामान चोरी करने के मामले में आरोपी को राजस्थान से चोरीशुदा सामान सहित काबू कर जेल भेजने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी की पहचान राजेश पुत्र सोहन लाल निवासी बिरवाना तहसील सूरतगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है ।
इस संबंध में प्रभारी चौकी चौटाला ने बताया कि मेजर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी तहसील सादुलशहर जिला श्री गंगानगर (राजस्थान) ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने सुकेरा खेड़ा में स्थित अपने खेत में काम करने के लिए दिहाड़ी पर राजेश कुमार को रखा हुआ था जो उसके खेत में बने मकान में रहता था । अपने खेत में पहुंचा तो देखा की राजेश कुमार खेत में नहीं था और खेत से खेती का सारा जरूरी सामान गायब था । जिस पर थाना सदर में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जो जांच के दौरान आरोपी राजेश को राजस्थान से चोरीशुदा सामान सहित काबू कर अदालत में पेश किया गया जो आदेशानुसार बंद जेल करवाया गया ।