लायंस क्लब हार्मनी ने इस वर्ष 24 सेवा कार्य प्रोजेक्ट लगाने का लिया संकल्प: पवनदीप जॉली

क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद व असहाय लोगों की मदद करना: सुनील बहल
सिरसा। लायंस क्लब हार्मनी के पदाधिकारियों की एक बैठक क्लब के प्रधान लायन पवनदीप सिंह जॉली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सचिव लायन सुनील बहल, कोषाध्यक्ष लायन दिनेश मेहता, अमन चोपड़ा, मिलन कालड़ा, मोहित मेहता, डा. क्षितिज मेहता, डा. गौरव मेहता, डा. तनुज मेहता, डा. रोहित शर्मा, विजय मेहता, वीरेंद्र गुप्ता, राजन बाबा खुराना, गौरव मेहता अरोमा, लायन नितिन मेहता, नीतू, लायन अंशुमन वर्मा, साहिल मेहता, सुरेंद्र फुटेला मौजूद रहे। सचिव लायन सुनील बहल ने बताया कि मीटिंग में इस वर्ष 24 सेवा कार्य प्रोजेक्ट लगाने का सभी ने मिलकर संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि जुलाई माह में सेवा कार्य के दो प्रोजेक्ट चलाए गए, जिसमें 17 जुलाई को क्लब प्रधान पवनदीप सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष में विशाल लंगर एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लायन गौरव मेहता को प्रोजेक्ट चेयरमैन बनाया गया। क्लब प्रधान पवनदीप सिंह जॉली द्वारा उन्हें एक प्रशस्ति मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसके बाद 27 जुलाई को लायन गौरव मेहता के जन्मदिन पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान पवनदीप जॉली ने कहा कि सेवा कार्यों के लिए ही क्लब का गठन किया गया है और इस वर्ष क्लब द्वारा 24 सेवा कार्य प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे। क्लब का उद्देश्य है कि जरूरतमंदों व असहाय लोगों की अधिक से अधिक मदद कर समाज के स्तर को ऊंचा उठाया जा सके।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *