भंबूर निवासी जयराम गुज्जर ने पावर लिफ्टिंग में जीता गोल्ड मैडल

सिरसा। नई दिल्ली में आयोजित मि. इंडिया पावर लिफ्टिंग में गांव भंबूर निवासी जयराम गुज्जर ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मैडल पर कब्जा किया। कोच आकाश राव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से प्रतिभागियों ने भाग लिया। जयराम गुज्जर ने इस प्रतियोगिता में पहली बार प्रतिभागिता करते हुए अपने शानदार प्रदर्शन से गोल्ड मैडल जीतकर अभिभावकों के साथ-साथ जिले का भी नाम रोशन किया है। कोच आकाश बताया कि जयराम काफी समय से पीआर फिटनेस पर उनके पास प्रशिक्षण ले रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें जयराम गुज्जर की सफलता पर गर्व है और उम्मीद है कि वो भविष्य में बहुत आगे जाएगा। उन्होंने बताया कि खेल के प्रति जयराम गुज्जर का खेल के प्रति समर्पण भाव ही उसकी सफलता का असली राज है। जयराम गुज्जर ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों के प्रोत्साहन, अपनी मेहनत व कोच आकाश राव के मार्गदर्शन को दिया। जयराम ने कहा कि मेरा सपना है कि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करूं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *