तत्काल सहायता उपलब्ध करवाने में मे डबवाली पुलिस कर रही सराहनीय कार्य

अपराध पर लगाम लगाने के साथ साथ घायलों को तत्काल सहायता उपलब्ध करवाने में मे डबवाली पुलिस कर रही सराहनीय कार्य*

*सिरसा से डबवाली रोड पर कुत्ता आगे आ जाने से संतुलन खोकर फिसली मोटरसाइकिल*

*तत्परता से कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस की इन्टसेप्टर पर तैनात जवानों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल*

 अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने वाली डबवाली पुलिस अपने कर्तव्य पर अडिग रहते हुए मानवता के कार्यों में भी उत्कृष्ट कार्य कर रही है । डबवाली पुलिस की आपातकालीन सेवा हर समय जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं । जिसके उदाहरण डबवाली पुलिस लगातार पेश कर रही है । अपराधियों की धरपकड़ हो या नशे पर लगाम डबवाली पुलिस इस कार्य में पूरी मेहनत और लगन से कर रही है । अपने कर्तव्य के प्रति तत्परता व कर्मठता का उदाहरण पेश करते हुए यातायात पुलिस डबवाली की इंटरसेप्टर पर तैनात टीम ने सिरसा से डबवाली रोड गांव सावंत खेड़ा भारतमाला पुल के पास कुत्ता आ जाने के कारण संतुलन खोकर मोटरसाइकिल के फिसल जाने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है ।

घटना के बारे मे जानकारी देते हुए इंटरसेप्टर पर तैनात प्रभारी स.उप नि. वीरभान ने बताया कि वे अपनी टीम सिपाही गुरविन्द्र, सिपाही राजेन्द्र व एसपीओ रोहतास के साथ सिरसा रोड पर जा रहे थे कि उन्हें भारतमाला पुल गांव सावत खेड़ा के नजदीक दो मोटरसाइकिल सवार घायल अवस्था में मिले । जो उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए सरकारी अस्पताल डबवाली में दाखिल करवाया । जहां पर उनका प्राथमिक उपचार करवाया गया । इस दुर्घटना के बारे में मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र ने बताया कि वे गांव मल्लेकां जिला सिरसा से पंजाब में श्री मुक्तसर साहिब जा रहे थे जो रास्ते में अचानक कुत्ता आ जाने के कारण उनका मोटरसाइकिल फिसल गया । दोनों घायल व्यक्तियों ने पुलिस की तत्परता व कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की व डबवाली पुलिस का तहेदिल से धन्यवाद किया । प्रभारी इंटरसेप्टर ने बताया कि डबवाली पुलिस की जनसेवा में ऐसे कार्य लगातार जारी रहेंगे । आपात स्थिति में डबवाली पुलिस द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *