गैंगस्टर को 16 ग्राम हेरोईन चिट्टा सहित किया काबू

आरोपी गुरुग्राम अदालत से अंतिम साँस तक सजा याफ्ता है जो हाई कोर्ट से जमानत पर आया हुआ है

          डबवाली 26 मार्च । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कपिल अहलावत के कुशल नेतृत्व मे डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए थाना सदर डबवाली पुलिस टीम ने गांव पन्नीवाला मोरीका से एक गैन्ग स्टर को 16 ग्राम हरोइन चिट्टा सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी की पहचान विष्णु पुत्र बिन्द्र सिंह निवासी पन्नीवाला मोरिका के रूप में हुई है ।

            इस बारे में प्रभारी थाना सदर डबवाली इंस्पेक्टर ब्रह्म प्रकाश ने विस्तार पुर्वक बताया कि उप नि. मदनलाल अपनी पुलिस टीम के साथ गस्त पड़ताल अपराध गांव पन्नीवाला मोरिका मे मौजूद था । जो उप नि. को गुप्त सूचना मिली की आरोपी हत्या,लूट के मामलों मे जमानत पर आया हुआ है और हर रोज नशीला पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) बेचता है । उप नि. ने गुप्त सूचना के आधार पर बताये गये स्थान पर आरोपी के घर के सामने खाली जगह पर रैड की गई जो सामने एक नौजवान लड़का अपने घर के सामने खाली जगह पर खड़ा दिखाई दिया। जो सामने पुलिस पार्टी को आता देखकर तेज-तेज कदमो से अपने घर की तरफ जाने लगा तो उप नि. ने अपने साथी कर्मचारियों की सहायता से काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद होने पर थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई ।

            इस बारे मे उन्होंने आगे बताया कि आरोपी द्वारा थाना बादशाहपुर जिला गुरुग्राम में एक व्यक्ति का अपहरण करके उसकी हत्या करने के मामले में अंतिम सांस तक सजा याफ्ता है । जो वर्तमान में हाई कोर्ट से जमानत पर आया हुआ है । आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में लुट , बठिंडा में गैंगस्टर का मामले दर्ज है । जो विचाराधीन न्यायालय है । आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके अन्य मामलों के बारे में जानकारी हासिल जुटाई जाएगी

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *