सीआईए स्टाफ कालांवाली ने 07.62 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर किया काबू
डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है । जिसके तहत नशे को जड़ से मिटाने व नशा तस्करों के जेल भेजने की मुहिम में डबवाली पुलिस हर समय प्रयासरत है । जिसके तहत आए दिन भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद कर नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है । इसी कार्रवाई की एक मिसाल पेश करते हुए सीआईए स्टाफ कालांवाली ने एक नशा तस्कर आरोपी जितेन्द्र सिंह उर्फ बब्बू पुत्र कर्मवीर सिंह निवासी देसू मलकाना को 07.62 ग्राम हेरोइन सहित काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।
इस मामले के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली उप नि. सुरेश कुमार ने बताया कि एएसआई मनोहर लाल अपनी पुलिस टीम मुख्य सिपाही पुरुषोत्तम, सिपाही भूपेन्द्र, एसपीओ आजाद व गृह रक्षी हरदीप सिंह के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए देसू मलकाना रोड़ मंडी कालांवाली मौजूद थे कि एएसआई को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि एक युवक जो नशा तस्करी का काम करता है, आज भी नशा तस्करी की फिराक में पंजाब बस अड्डा कालांवाली की तरफ आ रहा है । जो सूचना को सही मानकर व साथी कर्मचारियों को सूचना से अवगत करवाकर सूचना के अनुसार बताए स्थान पंजाब बस अड्डा कालांवाली पर निगरानी शुरु की जो कुछ समय एक शख्स उनकी तरफ आता दिखाई दिया । जो सामने एकदम पुलिस पार्टी को देख कर वापिस मुडकर तेज तेज कदमो से जाने लगा । जो ASI को किसी अपराध का अंदेशा होने पर साथी मुलाजमान की मदद से शख्स को काबू करके उसकी तलाशी ली तो आरोपी की पहनी हुई जीन्स की दाहिनी जेब से एक पारदर्शी पन्नी में से हेरोइन चिट्टा बरामद होने पर थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई । पकड़े गये आरोपी जितेन्द्र सिंह उर्फ बब्बू को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा और इस नेटवर्क (हेरोइन चिट्टा तस्करी ) से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।