भाजपा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रूख अपनाया

ट्रिपल ईंजन की सरकार बनाने को प्रदेश की जनता उत्सुक: रणबीर गंगवा

सिरसा। हरियाणा में नगर निगमए नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों का माहौल पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है। भाजपा के उम्मीदवार नगर निगमए नगर परिषद और नगर पालिका के चुनावों में जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। डबल ईंजन के बाद पहली बार ट्रिपल ईंजन की सरकार भाजपा बनाने जा रही है। उक्त बातें कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने सिरसा में मीडिया से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार न केवल प्रदेश में, बल्कि पूरे देश में लगातार बढ़त बना रही है। भाजपा ने हमेशा समान विकास की नीति अपनाई है, बिना किसी भेदभाव के देश व प्रदेश में नीतियां बनाई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शुक्रवार को उन्होंने सिरसा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ चेयरमैन प्रत्याशी शांति स्वरूप व भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कई वार्डों का दौरा किया और वहां के लोगों से मुलाकात की। सिरसा शहर में विकास की जरूरत को लेकर लोगों में एक जज्बा देखा गया है। शहर की सडक़ों को बेहतर बनाने, जल आपूर्ति और सीवरेज सुविधाओं में सुधार की बातें सामने आई। लोगों ने यह ठान लिया है कि सिरसा को सुंदर और विकसित और इसके लिए उन्हें भाजपा पर विश्वास है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए सिरसा में शांति स्वरुप को भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है, जो पांच बार पार्षद रह चुके हैं और उनका लंबा अनुभव है। भाजपा के उम्मीदवार पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि इस बार नगर निगम के चुनाव में पार्टी 32 में से 32 वार्डों में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में  सरकार ने जो संकल्प पत्र जारी किया है, उसे लेकर लोग उत्साहित हैं और सरकार की योजनाओं पर विश्वास व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि  है। सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। यदि कहीं भी भ्रष्टाचार की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई ही नहीं, कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के अंदर हुए कुछ भ्रष्टाचार मामलों का भी उल्लेख किया और कहा कि पार्टी ने इन मामलों में सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ  कार्रवाई की है, जो भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं। विपक्षी दल कांग्रेस के संबंध में पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं है, गुटों का झुंड है, लेकिन भाजपा में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। पार्टी एकजुट होकर चुनाव प्रचार में लगी हुई है और यही भाजपा की ताकत है। मंत्री गंगवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव जीतना अब आसान हो गया है, क्योंकि पार्टी का माहौल पूरी तरह से सकारात्मक है और लोग पार्टी की नीतियों से संतुष्ट हैं। भाजपा ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट होकर चुनाव लड़ा है और यह उसकी सफलता का प्रमुख कारण रहा है। प्रदेश की जनता ने ठान लिया है कि शहर के लिए विकास के लिए इस बार ट्रिपल ईंजन की सरकार बनानी है। इस मौके पर जिला प्रधान शीशपाल कंबोज, जगदीश चोपड़ा, सुरेंद्र आर्य, गुरदेव राही, चेयरमैन प्रत्याशी शांति स्वरूप, कपिल सोनी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *