एसपी डबवाली ने स्कुल संचालकों व प्रधानाचार्यों की बैठक लेकर उनकी समस्याओं व सुझावों पर की चर्चा

विद्यार्थियों से बेहतर समन्वय स्थापित करें और उनके लक्ष्यों में मार्गदर्शक की भूमिका निभाएं शिक्षकः-एसपी डबवाली

पुलिस अधीक्षक डबवाली श्रीमती निकिता खट्टर आईपीएस ने नशे पर प्रहार करने व विद्यार्थियों की सुरक्षा के मुद्दे को देखते हुए अपने कार्यालय में सभी सरकारी व निजी स्कूल संचालकों की बैठक ली । बैठक में प्रभारी सुरक्षा शाखा उप नि. सुभाष कुमार, प्रबंधक महिला थाना उप नि. कमला देवी व सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य व संचालक मौजूद रहे ।

            इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस प्रकार की बैठक समय-समय पर होती रही हैं । हर बैठक में दिए जाने वाले सुझावों व शिकायतों पर काम करने के लिए डबवाली पुलिस पूर्ण रूप से कटिबद्ध है । पूर्व में हुई बैठकों में स्कुल के प्रधानाचार्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर काफी काम किया गया है । इस संबंध में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है । जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना व चौकी प्रबंधकों ने उनके एरिया में पड़ने वाले शिक्षण संस्थानों पर उनके शुरू होने व छुट्टी होने के बाद गश्त की जा रही है व आवारा किस्म के लोगों पर कार्यवाही की जा रही है । जिसकी इस बैठक में स्कूल प्रबंधकों ने कहा कि अब स्थिति सामान्य है । उन्होने डबवाली पुलिस के कार्यों की प्रशंसा की व डबवाली पुलिस का धन्यवाद किया ।

स्कूल संचालकों व प्रधानाचार्यों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य अपने अपने स्कूलों में डांस, क्विज काम्पीटीशन व खेलकूद प्रतिस्पर्धा जैसे मनोरंजन कार्यक्रम करवाएं ताकि विद्यार्थी तनाव मुक्त होकर पढाई कर सकें । हर स्कूल में कम से कम एक मनोवैज्ञानिक व काउंसलर नियुक्त करें ताकि बच्चों को आने वाली समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जा सके जिससे कि वे तनाव मुक्त रहे व दबाव में आकर कोई गलत कदम जैसे नशे की लत में न पड़ें । सभी शिक्षक बच्चों को टैब के सही इस्तेमाल के बारे में बताएं और सोशल मीडिया के नुकसान बारे जागरूक करें । सभी विद्यार्थियों के अलग अलग बडी पेयर बनाएं ताकि वे किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अपने बडी को बता सकें । शिक्षक भी अपने विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए विद्यार्थी से ज्यादा दोस्त की तरह व्यवहार करें ताकि बच्चे किसी भी प्रकार की समस्या आने पर बिना हिचकिचाहट के आपके साथ साझा कर सकें । जिससे कि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके । सभी स्कूलों में हाई रेजोल्यूशन के CCTV कैमरे लगवाएं व डीवीआर को सुरक्षित स्थान पर रखें । समय समय पर उनकी चेकिंग करते रहे और खराब हो चुके कैमरों को जल्दी ही ठीक करवाएं ।

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलों, हॉटस्पॉट एरिया में स्कूल शुरु होने व छुट्टी होने के समय पर गश्त करने व आवारागर्दी करने वाले व विद्यार्थियों को परेशान करने वाले लोगों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए । साथ ही वहां पर आवारा घूमने वाले लोगों के बुलेट पटाखा व ट्रिपल राइडिंग करने वालो पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए । स्कूलों में समय समय पर महिला सुरक्षा,साइबर अपराध,नशा बारे, बाल सुरक्षा बारे जागरूकता कार्यक्रम करने के निर्देश दिए । सभी स्कूल प्रबंधकों ने पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद किया व डबवाली पुलिस का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्कूल प्रबंधकों को किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उनकी हर संभव सहायता की जाएगी । अगर उनके स्कूल के आस पास कोई नशा तस्कर या आवारा व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना पुलिस को जरूर दें । डबवाली पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर है ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *